Home » ગુજરાત » एक शरीर, 2 सिर और 4 आंखें! गुजरात में मिला ‘दो मुंह वाला’ बेहद दुर्लभ सांप, देखकर हैरान रह गए लोग

एक शरीर, 2 सिर और 4 आंखें! गुजरात में मिला ‘दो मुंह वाला’ बेहद दुर्लभ सांप, देखकर हैरान रह गए लोग

गुजरात के दाहोद जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां दो मुंह वाला एक बेहद दुर्लभ सांप मिला है। दाहोद प्रकृति मित्र मंडल ने इस सांप को रेस्क्यू किया है। मिली जानकारी के मुताबिक, गुजरात के दाहोद जिले में धानपुर तालुका के अगसवानी गांव के एक खेत में करीब 6 इंच का एक छोटा सांप का बच्चा मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर दाहोद प्रकृति मित्र मंडल की टीम मौके पर पहुंची और सांप को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया।

क्यों इतना दुर्लभ है ये सांप?

बचाए गए सांप को वुल्फ स्नेक बताया गया है। खास बात यह है कि इस सांप के दो सिर हैं। कुदरत की इस अनोखी घटना ने लोगों के साथ-साथ विशेषज्ञों का भी ध्यान खींचा है।

दाहोद में मिला बेहद दुर्लभ वुल्फ स्नेक।

Image Source : REPORTER INPUTदाहोद में मिला बेहद दुर्लभ वुल्फ स्नेक।

प्रकृति मित्र मंडल के मुताबिक, वुल्फ स्नेक एक नॉन-वेनेमस सांप है, इसलिए इस सांप से किसी जहरीले सांप जैसी जानलेवा स्थिति का कोई खतरा नहीं है। दो सिर वाले सिर्फ करीब 6 इंच के इस छोटे बच्चे ने इसे देखने वाले लोगों में भी उत्सुकता पैदा कर दी है। प्रकृति में इतने दुर्लभ सांप को देखना बहुत ही असामान्य घटना मानी जाती है।

गुजरात में पहली बार ऐसा मामला

विशेषज्ञों के अनुसार, यह भारत में पांचवां और गुजरात में अपनी तरह का पहला मामला है। यह एक वुल्फ स्नेक का बच्चा है, जो गैर-विषैला है। इसे वैज्ञानिक भाषा में बाईसेफली कहा जाता है, जिसमें एक ही शरीर पर 2 अलग-अलग सिर और 4 आंखें विकसित होती हैं।


जानकारी के मुताबिक, जेनेटिक विकृति के कारण लाखों में किसी एक जीव में दो सिर या मुंह विकसित हो सकते हैं। इस सांप के दोनों सिरों के पास अलग-अलग दिमाग और नर्वस सिस्टम होने की बात सामने आई है।

खेत में मिला 2 सिर वाला सांप का बच्चा।

Image Source : REPORTER INPUTखेत में मिला 2 सिर वाला सांप का बच्चा।

कितना होता है जीवनकाल?

ऐसे 2 सिर वाले जीवों के दोनों सिर अलग-अलग दिशा में सोचते व प्रतिक्रिया करते हैं, जिससे भोजन या दिशा तय करने में संघर्ष होता है और इनका आत्मकेंद्रित/प्राकृतिक जीवन बहुत छोटा होता है। रेस्क्यू किए गए सांप की उम्र करीब एक वर्ष बताई जा रही है।

दुर्लभ सांप का रेस्क्यू।

Image Source : REPORTER INPUTदुर्लभ सांप का रेस्क्यू।

प्रकृति मित्र मंडल के मुताबिक, दाहोद में इस तरह का मामला पहली बार सामने आया है। वहीं, भारत में अब तक दो सिर वाले 2 कोबरा और 3 वुल्फ स्नेक सामने आने का दावा किया गया है। इस बचाए गए दुर्लभ सांप की सही देखभाल और सुरक्षा के लिए ज़रूरी कार्रवाई की जा रही है।

देखें वीडियो-

इससे कुछ दिन पहले ही गुजरात के वलसाड जिले से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया था, जिसमें एक शख्स 5 फुट लंबे सांप को मुंह में रखकर उसमें हवा भरने लगता है।

(रिपोर्ट- नेहाल शाह)

यह भी पढ़ें-

चलती ट्रेन के AC कोच में निकला सांप, यात्रियों ने बनाया Video! मुजफ्फरपुर में 1 घंटे चला सर्च ऑपरेशन

जिस सांप का रेस्क्यू किया, उसी ने डस लिया… स्नैक कैचर की दर्दनाक मौत; घर लाकर बच्ची के हाथ में भी थमाया था

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted