Home » ગુજરાત » गुजरात के वडोदरा में बिल्डर के बेटे ने एंडेवर कार से पांच वाहनों को मारी टक्कर, दो लोगों की मौत; तीन घायल

गुजरात के वडोदरा में बिल्डर के बेटे ने एंडेवर कार से पांच वाहनों को मारी टक्कर, दो लोगों की मौत; तीन घायल

गुजरात के वडोदरा शहर में एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही का खौफनाक मामला सामने आया है। शहर के गोट्री इलाके में स्थित हरिनगर ब्रिज पर एक लग्जरी कार ने जमकर आतंक मचाया। इस घटना ने पहले सामने आए रक्षितकांड की यादें ताजा कर दी हैं। आरोप है कि एक बिल्डर के बेटे ने अपनी फोर्ड एंडेवर कार से सड़क पर एक के बाद एक पांच वाहनों को टक्कर मार दी।  इस दर्दनाक हादसे में एक पुरुष और एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

कई वाहन दुर्घटनाग्रस्त

जानकारी के मुताबिक, हरिनगर ब्रिज पर कार की टक्कर से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते कई वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गए। हादसे में एक ऑटो रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो चालक वाहन में दब गया और उसकी मौत हो गई। वहीं, दुर्घटना में तीन लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी सामने आई है।

दो लोगों की मौत, तीन की हालत गंभीर

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ताहा शबीर परदावाला अपनी फोर व्हीलर लेकर जा रहा था। इसी दौरान उसने वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की जान चली गई, जबकि तीन घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।मामले में एसीपी ए. वी. काटकड़ ने बताया कि पुलिस ने आरोपी ताहा शबीर परदावाला को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पेशे से इंजीनियर है। उसके पिता बैरिंग की फैक्ट्री संचालित करते थे। हालांकि, फिलहाल आरोपी के नशे में होने की पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस कार की वास्तविक रफ्तार का पता लगाने के लिए जांच कर रही है। पुलिस ने हादसे में मौत का कारण बनने और लापरवाही से वाहन चलाने के मामले में आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू की है। अब पुलिस हादसे की परिस्थितियों और कार की गति से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। इससे पहले साबरकांठा में पैदल जा रहे लोगों को कार ने टक्कर मार दी थी। इसमें करीब सात लोग घायल हो गए थे।

रिपोर्टः सत्यम नेवस्कर

ये भी पढ़ेंः सूरत में 8 साल की बच्ची के साथ रेप करने वाला दरिंदा गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस; लंगड़ाते दिखा

गुजरात की क्राइम ब्रांच ने दबोचा कई राज्यों में ड्रग कार्टेल चलाने वाला गैंग, पुलिस ने तस्करों को कैसे दिया चकमा? पढ़िए इनसाइड स्टोरी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted