Home » ગુજરાત » वडोदरा में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत से सनसनी, घर में फंदे से लटके मिले मां-बेटे और बेटी

वडोदरा में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत से सनसनी, घर में फंदे से लटके मिले मां-बेटे और बेटी

गुजरात के वडोदरा शहर के मांडवी इलाके में दला पटेल की पोल, यानी नरसिंहजी की पोल में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत का गंभीर मामला सामने आया है। 50 वर्षीय आरतीबेन सोनी, उनके बेटे नीलकंठ सोनी और बेटी झलक सोनी के शव घर में अलग-अलग जगहों पर फंदे से लटके मिले। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फिलहाल तीनों की मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं।

पति की मौत के बाद संभाल रहे थे अस्पताल की जिम्मेदारी

जानकारी के अनुसार, आरतीबेन सोनी के पति चेतनभाई का करीब एक साल पहले हार्ट अटैक से निधन हो गया था। इसके बाद परिवार के तीनों सदस्य अस्पताल का संचालन संभाल रहे थे। परिवार ने करीब डेढ़ से दो साल पहले ओल्ड पादरा रोड पर ‘जैप्स हेल्थ केयर’ नाम से आयुर्वेदिक अस्पताल शुरू किया था।

अस्पताल के पार्टनर ने आर्थिक विवाद से किया इनकार

अस्पताल के व्यावसायिक साझेदार केतन शाह ने बताया कि उनके परिवार के साथ पिछले 12 से 13 वर्षों से पारिवारिक संबंध थे। अस्पताल में उनका निवेश था, जबकि संचालन और हिसाब-किताब की जिम्मेदारी आरतीबेन, नीलकंठ और झलक संभालते थे।

केतन शाह के मुताबिक, उनके और परिवार के बीच किसी तरह का आर्थिक विवाद या मनमुटाव नहीं था। घटना से तीन-चार दिन पहले भी अस्पताल में दस नए विजिटिंग डॉक्टर रखने को लेकर चर्चा हुई थी।

कामवाली की सूचना पर मौके पर पहुंचे पार्टनर

केतन शाह ने बताया कि घर का दरवाजा नहीं खुलने पर कामवाली उषाबेन ने उन्हें इसकी सूचना दी। इसके बाद वे मौके पर पहुंचे और चाबी की मदद से दरवाजा खोला। घर के अंदर तीनों के शव मिलने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। इससे पहले, गुजरात के सूरत के न्यू सिविल अस्पताल के एक रेजिडेंट डॉक्टर ने परिसर स्थित बॉयज हॉस्टल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। 

पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम के लिए भेजे शव

वडोदरा शहर के डीसीपी एंड्रयू मेकवान ने बताया कि पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। घटनास्थल की जांच की जा रही है और परिवार के सदस्यों, परिजनों और करीबियों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने फिलहाल आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू की है। अधिकारियों के अनुसार, मौतों के पीछे की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

(रिपोर्ट- सत्यम नेवासकर)

ये भी पढ़ें-

आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर ED का बड़ा एक्शन, 426 करोड़ की संपत्ति अटैच; 1170 करोड़ आंकी गई बाजार कीमत

भगवान राम के वीडियो देख रही थी पत्नी, पति ने महाकाल का वीडियो देखने की रखी जिद; मना करने पर तलवार से काटा

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted