Home » ગુજરાત » जामनगर में अवैध शराब पर चला बुलडोजर, 2.25 करोड़ की 42 हजार से ज्यादा बोतलें नष्ट

जामनगर में अवैध शराब पर चला बुलडोजर, 2.25 करोड़ की 42 हजार से ज्यादा बोतलें नष्ट

गुजरात के जामनगर जिले के लालपुर में पुलिस प्रशासन द्वारा अवैध शराब के खिलाफ एक बहुत बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। पुलिस द्वारा विभिन्न मामलों में जब्त की गई करोड़ों रुपए की अवैध अंग्रेजी शराब को बुलडोजर और रोड रोलर चलवाकर पूरी तरह नष्ट कर दिया गया। नष्ट की गई शराब की कुल कीमत 2.25 करोड़ रुपए से अधिक आंकी गई है।

जनवरी से अगस्त 2026 के बीच हुई थी जब्ती

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जनवरी 2026 से अगस्त 2026 के दौरान लालपुर, मेघपर (पडाना), जामजोधपुर और सेठवड़ाला पुलिस थानों द्वारा विभिन्न मामलों में जब्त की गई अलग-अलग ब्रांड की अंग्रेजी शराब की बोतलों, कैनों और बीयर के टिनों को नष्ट करने के निर्देश दिए गए थे। इसी आदेश के तहत आज लालपुर-जामनगर रोड पर स्थित सरकारी कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय के पीछे धांधर नदी के तट पर बने मैदान में शराब नष्ट करने की कार्रवाई की गई।

इतने बड़े पैमाने पर नष्ट हुई शराब

इस कार्रवाई के दौरान कुल 42,523 बोतलें एवं शराब के अन्य पैकेट/कैन, जिनकी कुल कीमत 2,25,59,315 रुपये (करीब 2.25 करोड़ रुपये) आंकी गई थी, उन्हें अधिकारियों की मौजूदगी में रोड रोलर और JCB मशीन से नष्ट किया गया।

सरकारी समिति की निगरानी में हुई कार्रवाई

पूरी कार्रवाई सरकारी समिति की निगरानी में संपन्न हुई। समिति की अध्यक्षता लालपुर के उपविभागीय मजिस्ट्रेट ने की। इस दौरान ASP एवं सहायक पुलिस अधीक्षक प्रतिभा (IPS) और जामनगर के नारकोटिक्स, निषेध एवं आबकारी अधिकारी एस.सी. वाडा सहित संबंधित पुलिस थानों के अधिकारी उपस्थित रहे। पुलिस द्वारा जब्त की गई अवैध शराब को नियमानुसार नष्ट करने की इस कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में शराब की बोतलों को बुलडोजर और रोड रोलर से कुचलकर नष्ट किया गया।

बता दें कि कुछ समय पहले ही गुजरात के कच्छ में नकली शराब के नेटवर्क के खिलाफ भुज साइबर सेल ने बड़ी कार्रवाई की थी। आदिपुर इलाके में छापा मारकर पुलिस ने 600 लीटर केमिकल, 200 लीटर पानी का मिश्रण, 180 एमएल की 600 से अधिक भरी बोतलें, करीब 9,400 खाली बोतलें और सील लगाने वाली मशीन सहित दूसरे सामान को जब्त किया था। इस दौरान पुलिस ने मुंबई और मथुरा के रहने वाले दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया था। 

(रिपोर्ट- हरदीप सिंह)

ये भी पढ़ें-

दिवाली की ‘किस्त’ के नाम पर रिश्वतखोरी! 22 हजार की घूस लेते पशु निरीक्षक गिरफ्तार

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted