Home » ગુજરાત » वडोदरा में शराब के नशे में बिना टायर के कार दौड़ा रहा युवक गिरफ्तार, लोहे की रिम पर चल रही थी गाड़ी

वडोदरा में शराब के नशे में बिना टायर के कार दौड़ा रहा युवक गिरफ्तार, लोहे की रिम पर चल रही थी गाड़ी

गुजरात के वडोदरा शहर में शराब के नशे में वाहन चलाने का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शहर के फतेपुरा चार रास्ता इलाके में एक युवक कार का अगला टायर निकल जाने के बावजूद गाड़ी चलाता हुआ पकड़ा गया। इस दौरान कार लोहे की रिम पर दौड़ रही थी। युवक ने लापरवाही से गाड़ी चलाकर सड़क पर अन्य वाहन चालकों की सुरक्षा को भी खतरे में डाला।

जानकारी के मुताबिक, सिटी पुलिस की टीम इलाके में नियमित पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को एक कार संदिग्ध हालत में चलती दिखाई दी। कार का अगला टायर गायब था और वह लोहे की रिम के सहारे सड़क पर चल रही थी। पुलिस ने तुरंत कार को रुकवाया और चालक से पूछताछ शुरू की।

कार में मौजूद थी युवती

जांच के दौरान कार चला रहे युवक की पहचान करण सिंह चौहान के रूप में हुई। पुलिस की जांच में सामने आया कि वह शराब के नशे में था। कार में एक युवती भी मौजूद थी। पूछताछ में यह भी सामने आया कि युवक के पास शराब पीने का कोई वैध परमिट नहीं था। इसके बाद पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने के मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

शराब के नशे में लोहे की रिम पर कार दौड़ा रहा था युवक।

Image Source : REPORTER INPUTशराब के नशे में लोहे की रिम पर कार दौड़ा रहा था युवक।

पूर्ण शराबबंदी के बावजूद ड्रिंक एंड ड्राइव के मामले

बता दें कि गुजरात में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के बावजूद, वडोदरा में हाल के दिनों में ड्रिंक एंड ड्राइव और लापरवाही से गाड़ी चलाने के कई मामले सामने आए हैं, जिसके खिलाफ स्थानीय लोग लगातार सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

बिल्डर के बेटे ने एंडेवर कार से पांच वाहनों को मारी टक्कर

गौरतलब है कि हाल ही में वडोदरा में एक बिल्डर के बेटे ने अपनी फोर्ड एंडेवर कार से सड़क पर एक के बाद एक पांच वाहनों को टक्कर मार दी।  इस दर्दनाक हादसे में एक पुरुष और एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। हादसे में एक ऑटो रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो चालक वाहन में दब गया और उसकी मौत हो गई।

(रिपोर्ट- सत्यम नेवास्कर)

यह भी पढ़ें-

शादी को सिर्फ 4 महीने, पहले करवा चौथ पर पति की मौत… इंदौर से लौटते समय इको कार ने रौंदा; परिवार का इकलौता बेटा था

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted