गुजरात में बर्थडे पार्टी में छलक रहे थे जाम, तभी पहुंची पुलिस; 38 लोगों पर FIR, 11 बोतलें बरामद
गुजरात के राजकोट में एक होटल में आयोजित बर्थडे पार्टी पर पुलिस ने छापेमारी कर 38 लोगों के खिलाफ गुजरात निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। इनमें 35 पुरुष मेहमान और होटल के तीन कर्मचारी शामिल हैं। पुलिस ने मौके से भारतीय निर्मित विदेशी शराब (IMFL) की 11 बोतलें भी जब्त की हैं।…