Home » ગુજરાત » अहमदाबाद के गरबा पंडाल में पहचान छिपाकर घुसते हुए पकड़े गए दो मुस्लिम युवक, पिटाई के बाद किया पुलिस के हवाले

अहमदाबाद के गरबा पंडाल में पहचान छिपाकर घुसते हुए पकड़े गए दो मुस्लिम युवक, पिटाई के बाद किया पुलिस के हवाले

गुजरात में अहमदाबाद के वटवा में हो रहे गरबा कार्यक्रम में दो मुस्लिम युवक पहचान छिपाकर घुस गए। जानकारी के अनुसार, द्वारकेश फार्म के गरबा पंडाल में सलमान नामक युवक राहुल बनकर घुस गया। उसके साथ कबीर नामक युवक भी था। शक होने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दोनों मुस्लिम युवकों को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया।

बताया जा रहा है कि वटवा में गरबा हो रहा था। इस दौरान कथित तौर पर इसे देखने के लिए दो मुस्लिम युवक अंदर घुस गए। मौके पर मौजूद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को शक हुआ था वे उससे पूछताछ करने लगे। जब यह पुष्टि हो गई कि वह मुस्लिम हैं तो उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया। 

पुलिस कर रही मामले की जांच

आरोपियों की का एक वीडियो भी सामने आया है। इनमें देखा जा सकता है कि एक युवक हाथ जोड़कर कुछ कहा रहा है। इसके बाद दो पुलिसकर्मी आरोपियों को ले जाते हुए भी दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि गरबा में सिर्फ हिंदुओं को ही जाने की इजाजत है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

यहां देखें वीडियो

गायक आदित्य गढ़वी ने दी सफाई

वहीं, नवरात्रि के दौरान अहमदाबाद में आयोजित एक बड़े गरबा कार्यक्रम में गैर-हिंदुओं और मुसलमानों को बाहर जाने के लिए कहे जाने के मामले पर मशहूर गुजराती लोक गायक आदित्य गढ़वी ने विश्व हिंदू परिषद (VHP) से असहमति जताई है। उन्होंने कहा कि यह उनका मैसेज नहीं था। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में बुधवार को एंकर-RJ आकाश त्रिवेदी को मंच से यह कहते हुए सुना जा सकता है कि गैर-हिंदू और मुसलमान कार्यक्रम स्थल से चले जाएं। यह कार्यक्रम शहर के शेला रोड स्थित ‘सावना पार्टी प्लॉट’ में ‘रंग मोरला ft. आदित्य गढ़वी’ के नाम से आयोजित किया गया था, जिसमें गढ़वी परफॉर्म कर रहे थे।

वीडियो में आकाश त्रिवेदी यह कहते सुनाई दे रहे हैं, “सभी ‘विधर्मियों’ (गैर-हिंदुओं) और मुसलमानों से विनम्र अनुरोध है कि वे मैदान से चले जाएं। विश्व हिंदू परिषद यहां सनातन धर्म की रक्षा के लिए आई है।” उन्होंने ऐसे लोगों की जानकारी देने के लिए एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया। मंच से कहा गया कि गरबा में शामिल लोग अपने आस-पास नजर रखें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के बारे में इस हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दें।  

ये भी पढ़ेंः  VIDEO: सूरत में गंदा खेल, बच्चों की दवा के नाम पर बेच रहे थे घोड़ों, गायों, भैंसों और बैलों वाला लिवर टॉनिक, 4 गिरफ्तार

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted