गुजरात में भरूच के सायखा GIDC में बॉयलर ब्लास्ट से मचा हड़कंप, 5 कर्मचारियों की मौत, कई झुलसे
गुजरात में भरूच जिले के सायखा GIDC में बॉयलर में ब्लास्ट होने की गंभीर घटना सामने आई है। इस हादसे में दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत होने की खबर है, जबकि तीन अन्य लोगों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, तीन लोगों के घायल होने की प्राथमिक जानकारी सामने आ रही है।…