Home » ગુજરાત » गुजरात में भरूच के सायखा GIDC में बॉयलर ब्लास्ट से मचा हड़कंप, 5 कर्मचारियों की मौत, कई झुलसे

गुजरात में भरूच के सायखा GIDC में बॉयलर ब्लास्ट से मचा हड़कंप, 5 कर्मचारियों की मौत, कई झुलसे

गुजरात में भरूच जिले के सायखा GIDC में बॉयलर में ब्लास्ट होने की गंभीर घटना सामने आई है। इस हादसे में दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत होने की खबर है, जबकि तीन अन्य लोगों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, तीन लोगों के घायल होने की प्राथमिक जानकारी सामने आ रही है। घटना के बाद औद्योगिक क्षेत्र में हड़कंप मच गया। 

बॉयलर में जोरदार ब्लास्ट 

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, सायखा की श्यांजिल फार्मा  कंपनी में हाइड्रोजन रसायन की प्रक्रिया चल रही थी, इसी दौरान बॉयलर में जोरदार ब्लास्ट हुआ। ब्लास्ट के बाद केमिकलयुक्त धुआं आसपास के इलाके में फैल गया, जिससे लोगों में चिंता का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की टीमें मौके पर पहुंच गईं और बचाव कार्य के साथ आग पर काबू पाने की कार्रवाई शुरू की गई। ब्लास्ट होने के सही कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

धमाका 15 किमी तक सुनाई दिया

मिली जानकारी के अनुसार, धमाके की आवाज लगभग 15 किलोमीटर के दायरे तक सुनी गई। विस्फोट के बाद भारी मशीनरी के हिस्से और धातु की चादरें पूरे प्लांट में बिखर गईं। इसके बाद हुए MDC गैस के रिसाव से प्लांट के अंदर और आसपास घनी धुंध छा गई। वहां मौजूद मजदूरों और अन्य लोगों ने आंखों में तेज जलन की शिकायत की और गैस के संपर्क में आने से कुछ मजदूर बीमार भी पड़ गए। इस घटना से पूरे सायखा इंडस्ट्रियल एस्टेट में अफरा-तफरी मच गई। कंपनी के पास लोगों की भीड़ जमा हो गई, जबकि दमकल की गाड़ियां और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गईं। गौरतलब है कि सायखा GIDC में ब्लास्ट की यह दूसरी घटना होने की जानकारी सामने आई है। औद्योगिक इकाइयों में बार-बार होने वाली ऐसी घटनाओं के चलते सुरक्षा नियमों और इंतजामों को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

दमन में ब्लास्ट से 5 लोग घायल

केंद्र शासित प्रदेश दमन के पंचाल उद्योगनगर स्थित साईं ट्रेडिंग कंपनी में एक बड़ा हादसा सामने आया है। जिसमें लोखंडी भट्टी के अंदर भयंकर ब्लास्ट हुआ। जोरदार धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दिया। इस घटना में 5 कामदार झुलस गए, जिनमें दो की हालत गंभीर है। घायलों का इजाज चल रहा है। दो घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इससे पहले खेड़ा में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया था।  

दमन से जितेंद्र पाटिल की रिपोर्ट

ये भी पढ़ेंः अहमदाबाद के गरबा पंडाल में पहचान छिपाकर घुसते हुए पकड़े गए दो मुस्लिम युवक, पिटाई के बाद किया पुलिस के हवाले

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted